Amazing Anand Sagar Shegaon : आनंद सागर शेगाव अपडेट 2024

जय गजानन प्यारे दोस्तो, आपसभी का स्वागत है एक और नए पोस्ट में । आज हम इस पोस्ट में Anand Sagar Shegaon के बारेमे विस्तृत जानकारी हासिल करेंगे। आनंद सागर शेगाव की विशेषता, आनंदसागर उद्यान खुलने का समय, साथही आनंदसागर शेगाव में भक्त निवास और रूम की बुकिंग कैसे करना है। यह सब जानकारी हम लेख में देखेंगे।

About Anand Sagar Shegaon

श्री संत गजानन महाराज मंदिर संस्थान द्वारा सन २००५ में आनंद सागर उद्यान की रचना की। महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा जिले के शेगाव तहसील में श्री संत गजानन महाराज मंदिर संस्थान के Anand Sagar Shegaon एक पर्यटन का आकर्षण और तीर्थस्थल है।

anand sagar shegaon का विकास शेगाव गांव में पानी की कमी दूर करने के लिए शेगांव गांव से नौ किलोमीटर दूर मान नदी से पानी लाकर एक कुत्रिम झील का निमार्ण किया गया। इस झील के आसपास उद्यान का निर्माण किया गया। और भक्तो के लिए आध्यात्मिक और मनोरंजन केंद्र का निर्माण किया गया।

Location of Anand Sagar Shegaon

Name of PlaceAnand Sagar
Area of Place@ 350 Acre
Opening Year2005
Name of CityShegaon
Pincode of City444203
TahsilShegaon
DistrictBuldhana
StateMaharashtra

Map of Anand Sagar Shegaon

Anand Sagar परिसर में कृत्रिम झील के साथ साथ संस्थान द्वारा विभिन्न वस्तुओ का भी निर्माण किया गया है , जिसमे एक उद्यान कई इमारते, मनोरंजन भवन और ध्यान केंद्र शामिल है। Anand Sagar Shegaon इस प्रोजेक्ट को कुल मिलाकर ३०० करोड़ खर्च करके बनाया गया है।

शेगांव यह गांव महाराष्ट्र के विदर्भ भाग में स्थित है, शेगाव में पानी की कमी के चलते श्री गजानन महाराज संस्थान शेगांव द्वारा आनंद सागर में कृत्रिम झील का निर्माण किया। साथही आनंद सागर पार्क के विकास करके पर्यटन द्वारा जमा होनेवाले निधि को शेगांव गांव के विकास और पानी की कमी की समस्या से निपटने में मद्त की जाती है।

शेगांव आनंद सागर पार्क क्यों प्रसिद्ध है।

श्री गजानन महाराज मंदिर संस्थान द्वारा शेगांव आनंद सागर पार्क का निर्माण किया गया है। इस पार्क में ना सिर्फ भाविक और पर्यटकों की मनोरंजन की व्यवस्था है बल्कि आध्यात्मिक शांति भी मिलती है।

जैसे ही आप शेगाव आनंद सागर पार्क में प्रवेश करते हो तो सबसे पहिले महाराष्ट्र के साधू संतो की सुंदर प्रतिमाएं रखी गई है। वे प्रतिमाएं आपके मन में धार्मिक और आध्यात्मिक संचार का माध्यम बनती है। साथ ही Shegaon Anand Sagar Park में एक मत्यालय, सुंदर और मनोहक बगीचे और बच्चो को खेलने के लिए झूले आदि की भी व्यवस्था की गई है।

अगर आप श्री महालक्ष्मी मंदिर कोल्हापुर के दर्शन लेना चाहते है तो आपको शेगाव से तकरीबन 722 किलो मीटर दूर कोल्हापुर को जाना पड़ेगा। वहांपर अंबादेवी का विशालकाय मंदिर है । जो भाविको को आकर्षित करता है।

Distance of Anand Sagar Shegaon from various location.

आज आनंद सागर शेगांव गांव का श्री गजानन महाराज के मंदिर के बाद सबसे बड़ा आकर्षण के रूप में विकसित हो गया है। पुरे भारत से श्रद्धालु श्री गजानन महाराज के दर्शन प्राप्त करने के बाद anand sagar shegaon का दर्शन एकबार जरूर लेते है।

आनंद सागर के चलते शेगांव गांव का विकास काफी तेजीसे हुवा है , जिसकारण शेगांव गांव में रोजगार की नयी संधि प्राप्त हुई है।

संत गजानन महाराज मंदिर के चलते श्रद्धालु बड़े मात्रा में शेगाव में आते है। गजानन महाराज के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु मनोरंजन के लिए आनंद सागर की और प्रस्थान करते है। निचे दियेगये टेबल में आप विभिन्न स्थानों से Anand Sagar Shegaon की दुरी समझ सकते है। श्री गजानन महाराज मंदिर से Anand Sagar Shegaon की दुरी लगभग ३.६ किलोमीटर है।

आपभी पावन भूमी में स्तित श्री गजानन महाराज देवस्थान के दर्शन करना चाहते है, और आप Bhakta Niwas की खोज कर रहे है। तो आप हमारी Bhakta Niwas in Shegaon online booking लेख पढ़ सकते हैं। जिसमे आपको Bhakta Niwas Booking के बारेमे अधिक जानकारी साथही कॉन्टैक्ट नंबर भी मिलेंगे।

FromToDistance
Railway Station, ShegaonAnand Sagar4.2 Kilometer
Bus Stand, ShegaonAnand Sagar3.3 Kilometer
Shri. Gajanan Maharaj TempleAnand Sagar3.6 Kilometer
Akola City by RoadAnand Sagar41.4 Kilometer
Khamgaon City by RoadAnand Sagar19.3 Kilometer
Balapur City by RoadAnand Sagar17.8 Kilometer
Distance of Anand Sagar Shegaon from various location.
Plz click on various locations you can find routes map to Anand Sagar Shegaon.

Reason Why was Anand Sagar Shegaon Closed?

भाविको और पर्यटकों को एक सवाल मन में होता है की shegaon anand sagar open or closed, लेकिन इसका जवाब है Shegaon Anand Sagar is now open from 04 May 2023. श्री गजानन महाराज मंदिर के दर्शन के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुवे और श्री गजानन महाराज देवस्थान की जगह की कमी मंदिर प्रशासन को हो रही थी । भक्तो के सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने सरकार से और जगह की मांग की, और सरकार से नयी जगह मिलने पर मंदिर प्रशासन पुराने ढांचे को गिराकर नईं जगह बनाना चाहता था।

पुरानी जगह पर दुकान लगाने दुकान हटाने से मंदिर प्रशासन को इंकार कर दिया। यह मामला आगे चलकर कोर्ट तक गया। पांच साल तक यह केस कोर्ट में चली। अंतः इस केस का नतीजा मंदिर प्रशासन पक्ष की ओर से लगा। हालांकि माननीय कोर्ट ने स्पष्ट किया की, उस समय सरकार से पट्टे पर लिए गए जमीन का कोई व्यवसायिक उपयोग नहीं कर सकता है।

इस बीच, सरकार से भूमि पट्टा समझौता 2018 में समाप्त हो गया। कोर्ट के फैसले और समाप्त अनुबंध के संयोग के कारण सरकार को लीज समझौते के तहत दोबारा परिसर नहीं मिला. इसीलिए शेगांव संस्थान ने आनंद सागर आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र को बंद करने का निर्णय लिया था।

Anand Sagar Opening Date 2023

पांच साल तक चले कानूनी लढाई के बाद आखिर माननीय अदालत ने श्री गजानन महाराज मंदिर संस्थान के तरफसे निर्णय दिया। तब जाकर 04 मई 2023 को Anand Sagar Shegaon पूर्वरत शुरु किया गया । आंनद सागर के संदर्भ में कई बार भाविक और पर्यटक संभ्रमित हो जाते हैं की, Shegaon Anand Sagar Open or Closed 2023 लेकिन फिलहाल तो आनंद सागर अपने चाहने वालों को आकर्षित कर रहा है।

Anand Sagar Entry Fees (Updated 2023)

श्री संत गजानन महाराज मंदिर संस्थान द्वारा आनंद सागर का निर्माण उद्देश “भक्तजनों में अपने अपने धर्म के प्रति अधिक से अधिक श्रद्धा बढ़े उनके सांसारिक सुख समृद्धि के साथ साथ शांति तथा संस्था को सभी सेवा का लाभ हो यही संस्था का एकमात्र उद्देश है ।”

Sr. NoAge GroupFrees in ₹
1)Under 15 Year Per Person40/-
2)Above 15 Year Per Person50/-
3,)School Trip (1st to 10 Std) per Student40/-
4)School Trip (KG.1, KG.2, Nursary and Balwadi StudentsFree
5)Handicapped, Mentally retarded, deaf and dumb and tribal students as well as their teachers and staff.Free
Anand Sagar Shegaon Entry Fees Chart

Anand Sagar Park Opening and Closing Time

आनंद सागर शेगांव पार्क यह शेगांव संस्थान का एक विशेष आकर्षण है। जो भक्त श्री गजानन माऊली के दर्शन करने आते है, वह आवश्य ही आनंदसागर पार्क को भेट देते है ।

Anand Sagar ke द्वार सुबह 09.00 बजे खुलते है और रात को 20.00 बजे बंद होता है। आनंद सागर हफ्ते में सातों दिन शुरू रहता है। Anand Sagar Timing नीचे दी गईं है।

DaysAnand Sagar Timing
Sundayसुबह 09.00 से रात 08.00 बजेतक
Mondayसुबह 09.00 से रात 08.00 बजेतक
Tuesdayसुबह 09.00 से रात 08.00 बजेतक
Wednesdayसुबह 09.00 से रात 08.00 बजेतक
Thursdayसुबह 09.00 से रात 08.00 बजेतक
Fridayसुबह 09.00 से रात 08.00 बजेतक
Saturdayसुबह 09.00 से रात 08.00 बजेतक
Anand Sagar Park Opening and Closing Time

Important Update About Anand Sagar Opening and Closing

श्याम को 06.00 बजे आनंद सागर में प्रवेश और निर्गमन बंद रहेगा। तथा श्याम 06.30 बजे के बाद ध्यान केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेंगी।

आनंद सागर शेगाव चालू आहे का ?

आनंद सागर में कई आकर्षण हैं, जैसे एक बड़ा तालाब, जिसमें नौकायन की सुविधा है, एक बागवानी उद्यान, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे और फूल हैं। एक बाल उद्यान, जिसमें बच्चों के लिए खेलने के आले हैं, एक वृत्तचित्र गृह, जिसमें धार्मिक और ऐतिहासिक चलचित्र दिखाए जाते हैं, एक ध्यान केंद्र, जिसमें शांति और साधना के लिए एक उपयुक्त वातावरण है, और एक भोजनालय, जिसमें शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है।

कुछ समय पहले कुछ कानूनी दावपेचों के चलते आनंद सागर को बंद किया गया था। जब ये मामला कोर्ट में गया तब श्री गजानन महाराज मंदिर संस्थान के और से लगा। आज आंनद सागर शेगांव फिर से अपनी सेवाएं भाविको को दे रहा है। भाविक काफी दिनों से “आंनद सागर शेगांव चालू आहे का ?” यानी आनंद सागर शुरू है या बंद ये सवाल गूगल कर रहे थे।

Shegaon Anand Sagar के संबंध में पूछे जानेवाले सवालों में से सबसे ज्यादा सवाल पूछा जाता है की “आंनद सागर शेगाव चालू आहे का ?” तो दोस्तो आनंद सागर शेगाव चालू है । Anand Sagar Shegaon सुबह 09.00 बजे शुरू होता है और रात को 08.00 बजे अपने निर्धारित समय पर बंद होता है। आंनद सागर शेगाव हफ्तों के सातों दिन चालू होता है ।

Main Attraction of Anand Sagar Shegaon

आप जैसे ही मुख्य प्रवेश द्वार से आंनद सागर में प्रवेश करते है तो आपको अनुक्रमे आगे दीगई आनंद सागर शेगांव की विशेषताएं दिखेंगी। आंनद सागर तकरीबन 350 एकर में फैला हूवा एक सुंदर पार्क है । आंनद सागर में सेवादार द्वारा रखी जानेवाली स्वच्छता आपका दिल मोह लेंगी।

Mini Toy Train of Anand Sagar

आनंद सागर शेगांव एक विशाल पार्क है, श्री संत गजानन महाराज मंदिर संस्थान ने काफी अच्छे तरह से इस उद्यान को संजोया है। जैसा की हमने आपको बताया यह उद्यान 350 एकड़ में फैला हूवा है। इस उद्यान को पैदल देखना बच्चो और बुजुर्गो के लिए काफी कठिन है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए संस्थान ने Mini Toy Train बनाई है। यह ट्रेन आपको आंनद सागर का सैर सपाटा मारने एक उत्तम साधन है।

Fees of Mini Toy Train of Anand Sagar Shegaon.

आंनद सागर शेगांव में बच्चों सबसे ज्यादा पसंद आने वाली चीज है मिनी टॉय ट्रेन। इस टॉय ट्रेन का चटकदार रंग बच्चों को आकर्षित करता है। इस टॉय ट्रेन की सवारी करना एक अविस्मरणीय क्षण है। Mini Toy Train की सवारी करने के लिए आपको ₹15.00 का टिकट फाड़ना पड़ेगा। यह राशी इस ट्रेन में सफर करने के बाद मिलनेवाली अनुभूति के सामने एक नाम मात्र शुल्क मालूम होता हैं।

Children Playing Ground of Anand Sagar

आपको चारों ओर बच्चों के खेलने की सुविधाएं, घूमने वाले पहिये, झूले, साहसिक खेल आदि भी दिखेंगे… बच्चे पूरा दिन वहीं बिता सकते हैं। मिनी टॉय ट्रेन के सवारी के बाद, आप बच्चों के खेलने के क्षेत्र या झील के किनारे जा सकते हैं,

Beutiful Aquarium of Anand Sagar

थोड़ा ही आगे चलकर आंनद सागर में आपको एक सुंदर मस्त्यालय देखने को मिलता है । इस मस्त्यालय में बड़े ही rng बिरंगी और विभिन्न प्रजाती की मछलियां और कुछ कचवे भी रखे हुवे है। जो बच्चों और आपका मन लुभाते है। आप चाहे तो मस्त्यालय को आंनद सागर से बाहर जाते वक्त भी देख सकते है।

Dhyan kendra (Meditation Hall) of Anand Sagar Shegaon

Swami Vivekananda Dhyan Kendra के नाम से चर्चित आंनद सागर में एक ध्यान केंद्र है। इस ध्यान केंद्र में पहुंचने के लिए लगभग 1.5 किलोमीटर का पैदल रास्ता तय करना होता है। मगर आपकी ये सब थकावट ध्यान केंद्र में पहुंचने के बाद समाप्त हो जाती है।

क्योंकी ध्यान केंद्र में आपको ध्यान लगाने से मन और तन की शांति प्राप्त होती है।

Musical Fountain Show at Anand Sagar

आनंद सागर का सफर म्यूजिकल फाउंटेन यानी संगीत की धुन में नाचने वाले फावरे देखे बगैर पूरा हो नहीं सकता। Anand Sagar Shegaon में आपकी यात्रा पूर्ण होने होने की अनुभूति ये धीमे संगीत पर नृत्य प्रस्तुत करते पानी के फवारे दिलाते है।

सुंदर मनमोहक संगीत और उसके साथ साथ पानी के फावरो का नृत्य एक नयनरम्य दृश्य है ।

Anand Sagar Shegaon मे म्यूजिकल फाउंटेन शो हररोज होता है. नीचे के टेबल मे आप इस musical fountain show के टाईम टेबल के बारेमे विस्तार से जानेंगे ।

Musical Fountain Show
at Anand Sagar
Time at Evening
Musical Fountain First Show19:00 to 19:15
Musical Fountain Second Show19:35 to 19:50

Breakfast, Lunch and Dinner Facility in Anand Sagar Shegaon

आनंद सागर शेगांव में भक्तो और पर्यटको केलिए खाने पीने की भी विशेष व्यवस्था की गई है । जो भक्त आंनद सागर को देखने के लिए आते है उनके लिए काफी कम दाम में मंदिर प्रशासन ने नाश्ता और खाने की सुविधा दी है। नीचे दिए गए टेबल में आप आंनद सागर में उपलब्ध विभिन्न भोजन कक्ष में मिलने वाले नाश्ता और भोजन का समय के बारे में जान पाएंगे।

LocationDetailsTiming
Anand Sagar Bhojan
Kaksha No. 1
Lunch &
Dinner
11:00 am – 3:00 pm
6:00 pm – 08:00 pm
Anand Sagar Bhojan
Kaksha No. 1
Break Fast8:00 am – 8:00 pm
Anand Sagar Bhojan
Kaksha No. 2
Lunch10:00 am – 6:00 pm
Anand Sagar Bhojan
Kaksha No. 2
Break Fast9:00 am – 7:00 pm
Amphitheater,
Dwarka Bet
Break Fast,
Soft drinks,
tea, coffee
9:00 am – 7:00 pm
Anand Sagar VisawaBreak Fast
Dinner
6:00 am – 9:00 am
7:00 pm – 11:00 pm
Anand ViharBreak Fast8:00 am – 10:00 am
Anand ViharLunch &
Dinner
11:00 am – 2:00 pm
7:00 pm – 10:00pm

Anand Sagar Shegaon Room Booking

संत गजानन महाराज मंदिर संस्थान द्वारा आनंद सागर शेगांव पार्क परिसर में भक्तो और पर्यटकों के रहने की व्यवस्था की है। काफी कम दाम में स्वच्छ और सुंदर रूम उपलब्ध है। शेगांव रूम बुकिंग के आसानी के लिए निचे दिए गए टेबल में दि गई जानाकारी आपकी मदत करेगा। अगर आप महाकालेश्वर के भक्त है और उज्जैन जाने का प्लान किया है तो आपको महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन द्वारा संचालित Bhakta Niwas Booking करना होगा। अगर आप स्वामी दत्तात्रय के भक्त है तो आपको महाराष्ट्र राज्य के Narsobachi Wadi को भेट जरूर देनी चाहिए।

Contact Details for Offline Booking of Bhakta Niwas in Shegaon at Anand Sagar Visava Bhakta Niwas Sankul.

Anand Sagar Visava Bhakta Niwas Complex
150 rooms and 72 dormitories of Anandsagar Visawa Bhakta Niwas Complex
Landline phone number for Anand Sagar Visava  Bhakta Niwas in Shegaon for room inquiry :
07265-253018
Mobile/ Cell No: 9657449495 

आशा करते हैं हमारे द्वारा आपको दी गई anand sagar shegaon संबंधित जानाकारी आपको पसंद आयि होगी। अगर आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आए तो कृपया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। धन्यवाद 🙏🙏

FAQ Related to Anand Sagar Shegaon

When Anand Sagar Shegaon will reopen ?

Anand Sagar Opening Time Morning Time 09:00 AM to Evening
20.00 PM

Who is the owner of Anand Sagar?

Anand Sagar in Shegaon was developed by the Shri Gajanan Maharaj Mandir Trust on 350 acres of land.

How much is the ticket for Anand Sagar Shegaon?

Under 15 Year Per Person = 40/-
Above 15 Year Per Person = 50/-
School Trip (1st to 10 Std) per Student = 40/-
School Trip (KG.1, KG.2, Nursary and Balwadi Students = Free

Handicapped, Mentally retarded, deaf and dumb and tribal students as well as their teachers and staff. = Free

Is Anand Sagar Shegaon reopening?

पांच साल तक चले कानूनी लढाई के बाद आखिर माननीय अदालत ने श्री गजानन महाराज मंदिर संस्थान के तरफसे निर्णय दिया। तब जाकर 04 मई 2023 को Anand Sagar Shegaon पूर्वरत शुरु किया गया ।

When Anand Sagar is opening?

Anand Sagar Opening Time is 09:00 AM to 20 PM

19 thoughts on “Amazing Anand Sagar Shegaon : आनंद सागर शेगाव अपडेट 2024”

    • नमस्कार,
      कृपया खाली दिलेल्या लिंकला क्लिक करुन त्यात आनंद सागर शेगाव बुकींग संपर्क नंबर दिले आहे.
      bhaktniwas.in/anand-sagar-shegaon-room-booking

      Reply
  1. Please give details of online booking of accommodations at bhakti nivas & Anand Sagar bhakti nivas

    Reply

Leave a comment